घनश्याम कृपा करके,
एक अर्ज मेरी सुन लो,
बन जाऊं मैं दास तेरा,
यह प्रीत अमर कर दो।।
फिल्मी तर्ज – होंठो को छूलो तुम ।। घनश्याम कृपा करके… ।।
ना धन का हो लालच,
ना मोह का हो बंधन,
बस गाऊं भजन तेरे,
मेरे भजन अमर कर दो।।
तुम दया के सागर हो,
प्रभु मुझ पर दया करो,
जो पाप किये मैंने,
घनश्याम वो पाप हरो।।
मैं दर्शन का प्यासा,
प्रभु दरस दिखा जाओ,
बंशी को बजा मोहन,
मेरे मन मे समा जाओ।।
घनश्याम कृपा करके,
एक अर्ज मेरी सुन लो,
बन जाऊं मैं दास तेरा,
यह प्रीत अमर कर दो।।
- Mujhe Shyam Sundar Ki Dulhan Banado
- Zara Murali Ki Taan Suna De Tujhe Hum Makhan Denge
- Tu Ki Jaane Saawariya Ki Dukhde Honde Hai
- Sun Radhika Dulari Main Hu Dwar Ka Bhikari
- Saawariya Aisi Taan Suna Main Naachu Tu Gaa
- सागर में नैया कृष्णा कन्हैया डूबती नैया के प्रभु तुम हो खिवैया
- ऐ री मेरो वृन्दावन सुख धाम
सिंगर – मुकेश मीणा जी।